✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी

एबीपी लाइव   |  28 Feb 2026 01:13 PM (IST)
1

यही कारण है कि अब कई युवा 12वीं के बाद ऐसे कोर्स चुन रहे हैं, जिससे वे कम समय में नौकरी के लिए तैयार हो सकें.

Continues below advertisement
2

डिप्लोमा इन अकाउंटिंग कोर्स कॉमर्स के छात्रों के बीच यह काफी लोकप्रिय है. इसमें हिसाब-किताब, टैक्स, ऑडिट और फाइनेंस प्रबंधन की जानकारी दी जाती है. इस कोर्स के बाद आप अकाउंटेंट, टैक्स सलाहकार या ऑडिटर के रूप में काम कर सकते हैं. इसमें व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जिससे नौकरी पाने में आसानी होती है.

Continues below advertisement
3

अगर आपको डिजाइन बनाने में रुचि है तो आप ग्राफिक डिजाइन कोर्स आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसमें पोस्टर, लोगो, विज्ञापन डिजाइन और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के जरिए डिजाइन बनाना सिखाया जाता है. 12वीं के बाद या ग्रेजुएशन के बाद भी यह कोर्स किया जा सकता है. इसके बाद आप ग्राफिक डिजाइनर के रूप में काम शुरू कर सकते हैं.

4

डिप्लोमा इन रिटेल मैनेजमेंट कोर्स आमतौर पर एक साल का होता है. इसमें बिक्री, प्रचार और मार्केटिंग की जानकारी दी जाती है. छात्र सीखते हैं कि दुकान या बड़े स्टोर को कैसे संभाला जाता है और ग्राहकों से कैसे व्यवहार किया जाता है. कोर्स पूरा करने के बाद आप रिटेल मैनेजर, कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव या स्टोर सुपरवाइजर जैसे पदों पर काम कर सकते हैं.

5

आज का दौर इंटरनेट का है. हर कंपनी अपने उत्पाद और सेवा को ऑनलाइन बढ़ावा देना चाहती है. ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में आप डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग कर सकते हैं. यह कोर्स 3 महीने से लेकर 1 साल तक का हो सकता है. इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है. कोर्स के बाद आप सोशल मीडिया मैनेजर, डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव या ऑनलाइन प्रमोशन से जुड़े काम कर सकते हैं.

6

अगर आपको बैंक और पैसों से जुड़े काम में रुचि है तो डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस कोर्स आपके लिए सही हो सकता है. इस एक साल के कोर्स में बैंकिंग की बुनियादी जानकारी और फाइनेंस प्रबंधन सिखाया जाता है. कोर्स के बाद आप बैंक ऑफिसर, लोन ऑफिसर या निजी फाइनेंस कंपनी में काम कर सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.