✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

UP में 41 हजार होमगार्ड की बंपर भर्ती, जानें योग्यता से लेकर आवेदन तक सभी डिटेल्स

रजनी उपाध्याय   |  18 Nov 2025 05:52 PM (IST)
UP में 41 हजार होमगार्ड की बंपर भर्ती, जानें योग्यता से लेकर आवेदन तक सभी डिटेल्स

उत्तर प्रदेश में नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने होमगार्ड भर्ती के लिए 18 नवंबर 2025 से शुरू कर दी है. वैकेंसी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 दिसंबर है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

1

इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में 41,424 पदों पर भर्ती की जाएगी. आइए जानते हैं इस भर्ती के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकते हैं और कितना शुल्क देना होगा.

2

होमगार्ड बनने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. आवेदन करते समय हाई स्कूल की मार्कशीट या प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य किया गया है. अगर उम्मीदवार के पास वैध दस्तावेज नहीं हैं, तो उसका आवेदन तुरंत अस्वीकृत कर दिया जाएगा.

3

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तय की गई है. एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी, जिससे वे अधिक उम्र में भी आवेदन कर सकते हैं.

4

यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 300 रुपये निर्धारित है.

5

पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग में न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जबकि एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह मानक 160 सेंटीमीटर तय किया गया है.

6

वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग में न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर, जबकि एसटी वर्ग में 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए. महिला उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों में कम से कम 40 किलोग्राम वजन जरूरी किया गया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • UP में 41 हजार होमगार्ड की बंपर भर्ती, जानें योग्यता से लेकर आवेदन तक सभी डिटेल्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.