Bank job 2026: यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 116 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है. UP Co-Operative Bank ने 2026 के लिए कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 116 पद भरे जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करके इस मौके का फायदा उठा सकते हैं.
इस भर्ती के तहत अलग-अलग पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इसमें मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट/कैशियर, असिस्टेंट टाइपिस्ट और असिस्टेंट इंजीनियर जैसे पद शामिल हैं.कुल 116 पद हैं, जिनमें सबसे ज्यादा पद Assistant/Cashier के लिए रखे गए हैं.यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वालों के लिए अच्छा अवसर है.
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. अगर आपने कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, मैथ या स्टैटिक्स से 55% अंकों के साथ पढ़ाई की है, तो आप आवेदन कर सकते हैं.इसके अलावा बीटेक, BCA, MCA, BBA या MBA (Banking, Finance, HR) वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं.साथ ही उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का CCC सर्टिफिकेट होना चाहिए. Assistant Typist के लिए अतिरिक्त रूप से हिन्दी और अंग्रेजी टाइपिंग में लगभग 30 से 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड भी जरूरी है.वहीं Assistant Engineer पद के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होना जरूरी है.
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए OBC उम्मीदवारों को 500 रुपये, SC उम्मीदवारों को 250 रुपये देना होगा, जबकि PH उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल मुफ्त रखा गया है.
इस भर्ती में चयन दो चरणों में होगा. पहले प्रीलिम्स परीक्षा होगी, और उसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. मेन्स परीक्षा के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार चयन होगा.
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार सैलरी दी जाएगी. सैलरी लगभग 15,000 रुपये से लेकर 88,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है.जो कि पदों के अनुसार अलग अलग होगी. इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं.वहां Recruitment सेक्शन में जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें. अपनी जरूरी जानकारी भरें. डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.