SBI Recruitment 2023: एसबीआई में निकली हजारों पद पर भर्ती, आवेदन करने की लास्ट डेट कल

एसबीआई भर्ती.
SBI CBO Jobs 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बीते दिनों एक नोटिफिकेशन जारी किया था. इस अभियान के जरिए हजारों पदों पर भर्तियां की जाएंगी. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 12 दिसंबर है.
वैकेंसी डिटेल्स: इस भर्ती अभियान के जरिए एसबीआई में सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स के कुल 5280 पदों पर भर्ती की जाएगी.
योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट पास होना जरूरी है.
उम्र सीमा: भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन शुल्क: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क के भुगतान से एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को छूट प्रदान की गई है.