✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

10वीं-ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, 192 पदों पर भर्ती,जानें आवेदन से जुडी जानकारी

एबीपी लाइव   |  13 Mar 2026 06:02 PM (IST)
10वीं-ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, 192 पदों पर भर्ती,जानें आवेदन से जुडी जानकारी

अगर आप रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं तो यह अच्छा मौका है. भारतीय रेलवे के रेल व्हील फैक्ट्री ने अलग-अलग ट्रेड में 192 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी की है. इसमें फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन और अन्य कई ट्रेड शामिल हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 1 अप्रैल तक ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते है.

1

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है और कम से कम 50% अंक होने चाहिए. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है. ITI का सर्टिफिकेट NCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए.

2

उम्मीदवारों की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए.उम्र की गणना 1 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी. SC और ST वर्ग को 5 साल तथा OBC वर्ग को 3 साल की उम्र में छूट दी जाएगी.

3

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले शॉर्टलिस्टिंग होगी, इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

4

इस भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी/एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा,

5

ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने 10,899 रुपये से 12,261 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जो आगे नौकरी पाने में मददगार साबित हो सकता है.

6

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है.उम्मीदवार रेल व्हील फैक्ट्री की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ उसे स्पीड पोस्ट के जरिए इस पते पर रा आवेदन फॉर्म इस पते पर भेजें: Senior Personnel Officer-II Personnel Department Rail Wheel Factory Yelahanka, Bengaluru भेजना होगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • 10वीं-ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, 192 पदों पर भर्ती,जानें आवेदन से जुडी जानकारी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.