Jobs News: पावर ग्रिड में निकली बंपर भर्ती, 319 पदों पर शुरू हुए, आवेदन, जानें योग्यता

कविता गाडरी   |  05 Nov 2026 08:25 AM (IST)
Jobs News: पावर ग्रिड में निकली बंपर भर्ती, 319 पदों पर शुरू हुए, आवेदन, जानें योग्यता

Jobs News: इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद देश की दिग्गज सरकारी कंपनियों में शानदार करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है. सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. कंपनी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 319 पदों को भरा जाएगा.

1

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है.

Continues below advertisement
2

पावर ग्रिड की ओर से निकाल गई इन 319 रिक्तियों को प्रमुख इंजीनियरिंग शाखाओं में विभाजित किया गया है. इसमें इलेक्ट्रिक इंजीनियर के 250 पद, सिविल इंजीनियर के 48 पद, कंप्यूटर साइंस के 21 पद है. इस तरह से कुल 319 पदों पर भर्ती होनी है

Continues below advertisement
3

भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय में फुल टाइम भी बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है. डिग्री में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या इसके समकक्ष सीजीपीए होना जरूरी है. इसके साथ उम्मीदवारों के पास गेट 2026 का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए.

4

वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है. हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जिसमें ओबीसी को 3 साल, एससी-एसटी को 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 से 15 साल तक की छूट मिल सकती है

5

इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये रखी गई है. वहीं एससी-एसटी और पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिकों और विभागीय उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है.पावर ग्रिड में इंजीनियर ट्रेनी के पद पर उम्मीदवारों का चयन केवल एक परीक्षा के आधार पर नहीं, बल्कि एक तय मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए हो. वहीं चयन प्रक्रिया में गेट के अंकों को 85 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा. वहीं ग्रुप चर्चा के लिए 3 प्रतिशत वेटेज तय किया गया है. जबकि इंटरव्यू के 12 प्रतिशत महत्व दिया जाएगा.

6

इन सभी चरणों के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी और चुने गए उम्मीदवारों को कंपनी के मानकों के अनुसार मेडिकल परीक्षा पास करनी होगी. चयनित इंजीनियरों को 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये के आकर्षक पे स्केल पर रखा जाएगा, साथ ही दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे.

7

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार पावर ग्रिड के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर दिए गए करियर सेक्शन को खोलें. अब वहां इंजीनियरिंग ट्रेनी रिक्वायरमेंट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपने गेट 2026 के रजिस्ट्रेशन नंबर और जरूरी डिटेल के साथ फॉर्म भरें. अब मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें और लास्ट में फीस का पेमेंट करके फॉर्म को सबमिट कर दें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • Jobs News: पावर ग्रिड में निकली बंपर भर्ती, 319 पदों पर शुरू हुए, आवेदन, जानें योग्यता
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो