✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए जूनियर असिस्टेंट के 14 पदों पर भर्ती, 81100 तक मिलेगी सैलरी

रजनी उपाध्याय   |  07 Jul 2026 07:43 PM (IST)
ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए जूनियर असिस्टेंट के 14 पदों पर भर्ती, 81100 तक मिलेगी सैलरी

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. ओडिशा राज्य चयन बोर्ड (OSSB) ने जूनियर असिस्टेंट (क्लर्क) के 14 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट 18 अगस्त 2026 है.

1

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

2

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान और उसका प्रमाण पत्र होना भी जरूरी है.

3

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा. सैलरी के साथ सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिल सकता है.

4

उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. इसके बाद कंप्यूटर स्किल टेस्ट लिया जाएगा.अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा.

5

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, SEBC और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये रखा गया है. वहीं SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

6

उम्मीदवार OSSB की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाकर Recruitment सेक्शन खोलें. इसके बाद जूनियर अस्सिटेंट रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें. पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए जूनियर असिस्टेंट के 14 पदों पर भर्ती, 81100 तक मिलेगी सैलरी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.