NALCO में 268 पदों पर निकली वैकेंसी, ITI और डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए मौका

नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड ने नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. इस भर्ती में ITI,डिप्लोमा और तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. चयन CBT और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.
इस भर्ती में ऑपरेटर ,टेक्नीशियन, मीनिंग मेट, जूनियर फोरमैन और जैसे कई पद शामिल हैं. अलग-अलग ट्रेड और विभागों में उम्मीदवारों की भर्ती होगी.
कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गई है. वहीं अनुभवी पदों के लिए आयु सीमा 35 से 40 वर्ष तक तय की गई है. आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
उम्मीदवारों के पास ITI, डिप्लोमा या संबंधित ट्रेड का सर्टिफिकेट होना जरूरी है. कुछ पदों के लिए 10वीं पास योग्यता भी मांगी गई है. कई पदों पर दो साल का अनुभव जरूरी रखा गया है.
इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 100 रुपये जमा करना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और कुछ आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है.
उम्मीदवारों का चयन CBT के जरिए होगा. परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. कुछ पदों के लिए ट्रेड टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा.
उम्मीदवार nalcoindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. Careers सेक्शन में भर्ती लिंक खोलकर फॉर्म भरना होगा.आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख सकते हैं.