✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

MP में होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, मिलेगी बढ़िया सैलरी, कैसे कर सकते हैं आवेदन?

रजनी उपाध्याय   |  16 Oct 2025 11:02 AM (IST)
1

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 30 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा और सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी.

2

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला, वाणिज्य, मानविकी, विधि या सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवारों का राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) पास  होना जरूरी है. कुछ विषयों में आयोग द्वारा निर्धारित अन्य योग्यताएं भी लागू होंगी.

3

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

4

परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है. आयोग की ओर से MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी 2026 को किया जाएगा. उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 26 दिसंबर 2025 से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, जिन्हें डाउनलोड कर प्रिंट निकालना होगा.

5

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले OMR आधारित लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा. उम्मीदवारों का अंतिम चयन दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को 57,700 प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.

6

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500, जबकि मध्य प्रदेश के SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 फीस जमा करनी होगी. भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा, जैसे कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग.

7

आवेदन करने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है. उम्मीदवार mppsc.mp.gov.in वेबसाइट पर जाकर “Assistant Professor Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें. आवेदन पूरा करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • MP में होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, मिलेगी बढ़िया सैलरी, कैसे कर सकते हैं आवेदन?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.