MPSC Recruitment 2026: महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी का मौका, 571 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें तुरंत आवेदन

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 571 पद भरे जाएंगे. इसमें मेडिकल ऑफिसर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, मोटर व्हीकल प्रॉसिक्यूटर, डिप्टी हेल्थ ऑफिसर और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जैसे कई पद शामिल हैं.
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 50 साल तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है.मेडिकल पदों के लिए MBBS डिग्री जरूरी है, जबकि लॉ से जुड़े पदों के लिए LLB होना अनिवार्य है. अन्य पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री या अनुभव होना चाहिए.
इस भर्ती के लिये चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 44,900 रुपये से 2,11,900 रुपये तक वेतन मिलेगा. सैलरी पोस्ट के अनुसार अलग-अलग होगी और इसमें अन्य भत्ते भी शामिल हो सकते हैं.
इस भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 394 और एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 294 रुपये रखा गया है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, उसके बाद मुख्य परीक्षा और अंत में इंटरव्यू लिया जाएगा.इन सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा.
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाना होगा. वहां “MPSC Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म भरें. इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें.