✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

महाराष्ट्र में निकली 290 पदों पर वैकेंसी, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट्स तक को मिल रहा मौका

एबीपी लाइव   |  10 Nov 2025 08:31 AM (IST)
महाराष्ट्र में निकली 290 पदों पर वैकेंसी, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट्स तक को मिल रहा मौका

महाराष्ट्र के युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है. महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण ने नई भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती के तहत कुल 290 पदों को भरा जाएगा. अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए सुनहरा साबित हो सकता है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mjp.maharashtra.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

1

भर्ती के अंतर्गत कई पद शामिल हैं, जिनमें जूनियर इंजीनियर (सिविल) के सबसे अधिक 144 पद हैं, जबकि सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 48 पद, जूनियर क्लर्क / क्लर्क टाइपिस्ट के 46 पद और जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 16 पद शामिल हैं. इसके अलावा अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट स्टोरकीपर और अन्य पदों पर भी भर्तियां की जा रही हैं.

2

कुल पदों का विवरण इस प्रकार है इंटरनल ऑडिट ऑफिसर / सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर के 2 पद, अकाउंट ऑफिसर के 3, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के 6, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 3, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 144, जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 16, हायर ग्रेड स्टेनोग्राफर के 3, लोअर ग्रेड स्टेनोग्राफर के 6, जूनियर क्लर्क / क्लर्क टाइपिस्ट के 46, असिस्टेंट स्टोरकीपर के 13 और सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 48 पद.

3

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं तय की गई हैं. कुछ पदों के लिए B.Com, B.E. या B.Tech की डिग्री मांगी गई है, जबकि कई पदों के लिए डिप्लोमा, 10वीं पास या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री आवश्यक है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें ताकि अपनी पात्रता की पुष्टि कर सकें.

4

वेतनमान की बात करें तो इस भर्ती में सैलरी काफी आकर्षक है. सीनियर पदों जैसे इंटरनल ऑडिट ऑफिसर या सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर को 56,100 से 1,77,500 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जबकि जूनियर इंजीनियर (सिविल/मैकेनिकल) और लोअर ग्रेड स्टेनोग्राफर को 38,600 से 1,22,800 रुपये तक सैलरी दी जाएगी. जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट स्टोरकीपर को 19,900 से 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा. वहीं सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट के लिए 25,500 से 81,100 रुपये तक का वेतन तय किया गया है.

5

सिलेक्शन प्रोसेस दो चरणों में होगा पहले ऑनलाइन परीक्षा और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन. परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा.

6

एप्लिकेशन फीस भी श्रेणी के अनुसार तय की गई है. ओपन कैटेगरी (General) के उम्मीदवारों को 1000 फीस देनी होगी, जबकि BC, SC, अनाथ, PWD उम्मीदवारों के लिए फीस 900 रखी गई है. एक्स-सर्विसमैन (Ex-Servicemen) को किसी भी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • महाराष्ट्र में निकली 290 पदों पर वैकेंसी, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट्स तक को मिल रहा मौका
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.