JE Recruitment 2025: इस राज्य में निकली JE के 650 पदों पर भर्ती, जानें कब से कर सकेंगे अप्लाई
यह भर्ती पब्लिक वर्क्स रोड्स डिपार्टमेंट (PWRD) और पब्लिक वर्क्स (बिल्डिंग और NH) डिपार्टमेंट के संयुक्त कैडर के तहत की जाएगी.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 फरवरी 2025 से 4 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 650 रिक्त पदों को भरा जाएगा. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो सिविल इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं.
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जो सरकारी नियमों के अनुसार होगी.
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं. होमपेज पर Latest Updates टैब पर क्लिक करें. अब आवेदन फॉर्म को सही-सही भरें. फिर आवेदन फॉर्म को सबमिट करें.
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रोसेस 5 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है. जबकि इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस अभियान के लिए 4 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकेंगे.