पैसों की होगी बरसात, देश की इस नामी यूनिवर्सिटी में निकली बड़ी भर्ती; पढ़ें डिटेल्स

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई .जेएनयू ने नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है. इस भर्ती के जरिए ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C के कुल 267 पद भरे जाएंगे.आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती अभियान के तहत विश्वविद्यालय में कुल 267 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, कुक, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), लैब अटेंडेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट, इंजीनियरिंग अटेंडेंट, असिस्टेंट, सेक्शन ऑफिसर समेत कई पद शामिल किए गए हैं.अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता और अनुभव तय किया गया है. उम्मीदवार आवेदन से पहले अधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक कर लें.
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्र सीमा पदों के हिसाब से अलग अलग तय की गयी है. कुछ पदों के लिए अधिकतम उम्र 45 वर्ष तक रखी गई है, जबकि कई अन्य पदों के लिए 40 वर्ष तक आवेदन किया जा सकता है.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छुट भी दी जाएगी.
इस भर्ती में आवेदन के लिए योग्यता भी पदों के हिसाब से अलग अलग तय की गयी है. 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीई/बीटेक, एमसीए, एमटेक और पीएचडी तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कुछ पदों के लिए उम्मीदवार के पास अनुभव और सम्बंधित फील्ड में योग्यता भी मांगी गई है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.
उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार अलग चरणों में किया जाएगा. ग्रुप A पदों के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू रखा गया है. वहीं ग्रुप B और ग्रुप C के अधिकतर पदों पर लिखित परीक्षा के साथ स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा. टाइपिंग और स्टेनोग्राफी वाले पदों के लिए अलग क्वालिफाइंग टेस्ट भी लिया जाएगा.
इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क भी अलग-अलग तय किया गया है. इसमें ग्रुप ए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 1500 रुपये, जबकि एससी, एसटी और महिलाओं के लिए1000 रुपये शुल्क तय किया गया है. वहीं पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा. इसके अलावा ग्रुप बी और सी केसामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए1000 रुपये तय किया गया है, जबकि एससी, एसटी और महिलाओं का 600 रुपये 600 सौ रुपये तय किया गया है.वहीं पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा.
वेतन की बात करें तो पद के अनुसार अलग-अलग वेतन मिलेगा. समूह A के पदों पर लेवल-10 से लेवल-11 तक सैलरी दी जाएगी. वहीं समूह B के पदों के लिए लेवल-6 से लेवल-7 तक वेतन तय किया गया है. इसके अलावा समूह C के पदों पर लेवल-1 से लेवल-5 तक के अनुसार सैलरी मिलेगी. वेतन के अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पोर्टल पर जाएं. वहां मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और फाइनल सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें.