Sarkari Naukri: इंडिया पोस्ट ने निकाली 58 पद पर वैकेंसी, 63 हजार मिलेगा वेतन

इंडिया पोस्ट रिक्रूटमेंट.
India Post Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट की ओर से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके मुताबिक भारतीय डाक में 58 पद पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस अभियान के लिए उम्मीदवार 31 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक साइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा.
रिक्ति विवरण: इस अभियान के जरिए स्टाफ कार ड्राइवर के कुल 58 पद पर भर्ती की जाएगी. ये पद तमिलनाडु पोस्टल सर्कल के तहत कई क्षेत्रों के लिए उपलब्ध है.
योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास हल्के और भारी मोटर वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
उम्र सीमा: भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से लेकर 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
सैलरी: इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा.