IIM Recruitment 2022: IIM Rohtak में निकली इन पद पर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी, इस दिन तक करें अप्लाई

आईआईएम रोहतक में निकली 11 पद पर भर्ती.
IIM Rohtak Recruitment 2022: अगर आपने इंजीनियरिंग के क्षेत्र से पढ़ाई की है तो आपके लिए काम की खबर है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रोहतक ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कई पद पर वैकेंसी निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक ही आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती से जुड़ी आधिक जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक साइट www.iimrohtak.ac.in पर पा सकते हैं.
रिक्ति विवरण: इस भर्ती अभियान के द्वारा 11 कुल पद भरे जाने हैं. जिनमें स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर, सीनियर मैनेजर, सीनियर इंजीनियर (सिविल), प्रोग्रामर, जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स), इलेक्ट्रीशियन, सिस्टम असिस्टेंट/जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट, अकाउंट्स ऑफिसर आदि शामिल हैं.
पात्रता: अधिसूचना के अनुसार आवेदन को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से संबंधित विशेषज्ञता में इंटरमीडिएट/ बीई / बीटेक / एमई / एमटेक / पीजी डिग्री / एमबीए या समकक्ष पाठ्यक्रम पास होना चाहिए. इसके अलावा उसके पास संबंधित कार्य क्षेत्र का अनुभव भी होना चाहिए. भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 30 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
कैसे होगा चयन: उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
सैलरी: चयनित उम्मीदवार को 19,900 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा.
कैसे करें अप्लाई: इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र उम्मीदवार 19 अक्टूबर 2022 तक careers@iimrohtak.ac.in पर नोटिफिकेशन में बताए गए तरीके के अनुसार मेल कर दें.