IIM मुबंई में निकली को एसोसिएट मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती अभियान के तहत एसोसिएट मैनेजर (सिविल), एसोसिएट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), एसोसिएट मैनेजर (आईटी सिस्टम/एनालिस्ट), असिस्टेंट मैनेजर (सिविल), असिस्टेंट मैनेजर (MEP), सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर और जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के पद भरे जाएंगे. कुल 6 पदों पर भर्ती की जाएगी.

एसोसिएट मैनेजर पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बैचलर डिग्री और 8 वर्ष का अनुभव जरूरी है. असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए 55% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री या 60% अंकों के साथ डिप्लोमा तथा अनुभव आवश्यक है.सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के लिए हिन्दी या अंग्रेजी में मास्टर्स डिग्री और 2 साल का अनुवाद अनुभव जरूरी है.जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के लिए मास्टर्स डिग्री के साथ 2 साल का ट्रांसलेशन डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स अनिवार्य है.
एसोसिएट मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है. असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है.सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के लिए आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है,अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 590 रुपये शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी. चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-06 से 08 के तहत वेतन दिया जाएगा.