✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

IIIT Una recruitment: IIIT Una में निकली शानदार नौकरी, नॉन-टीचिंग पोस्ट पर जल्दी करें आवेदन

रजनी उपाध्याय   |  31 Mar 2026 12:50 PM (IST)
IIIT Una recruitment: IIIT Una में निकली शानदार नौकरी, नॉन-टीचिंग पोस्ट पर जल्दी करें आवेदन

अगर आप अच्छी सैलरी वाली नौकरी ढूंढ रहे हैं और किसी बड़े संस्थान में काम करना चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए है. IIIT Una ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें एडमिन और टेक्निकल दोनों तरह की पोस्ट शामिल हैं.

1

इनमें सहायक प्रशासनिक अधिकारी (शैक्षणिक), सहायक प्रशासनिक अधिकारी (लेखा एवं स्टोर), सहायक अभियंता (प्रोग्रामर) और सहायक अभियंता (नेटवर्क इंजीनियर) शामिल हैं यानी अगर आपने पढ़ाई के साथ थोड़ा अनुभव भी लिया है, तो आपके पास अच्छा मौका है.

2

योग्यता की बात करें तो एडमिन पदों के लिए मास्टर डिग्री और कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है.वहीं इंजीनियर पदों के लिए B.Tech या M.Tech की डिग्री के साथ 1 से 3 साल का अनुभव मांगा गया है.अगर आपने कॉलेज या किसी संस्थान में पहले काम किया है, तो आपको फायदा मिल सकता है.

3

इस भर्ती में 50,000 रुपये से 60,000 रुपये तक हर महीने सैलरी दी जाएगी. हालांकि इसमें कोई अलग से भत्ता नहीं मिलेगा, लेकिन फिर भी कॉन्ट्रैक्ट जॉब के हिसाब से ये काफी अच्छी सैलरी मानी जा रही है.

4

आवेदन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2026 है.इसके बाद 13 अप्रैल को शॉर्टलिस्ट जारी होगी और 18 अप्रैल को टेस्ट या इंटरव्यू लिया जाएगा. इसलिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं.तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है.

5

ये नौकरी पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी. शुरुआत में 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, जिसे आपके काम के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है. लेकिन इसमें स्थायी नौकरी का कोई वादा नहीं किया गया है.

6

आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन Google Form भरना होगा. उसमें अपनी सारी जानकारी सही-सही भरें और अगर कोई डॉक्यूमेंट मांगा जाए तो उसे अपलोड करें. फॉर्म सबमिट कर दें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • IIIT Una recruitment: IIIT Una में निकली शानदार नौकरी, नॉन-टीचिंग पोस्ट पर जल्दी करें आवेदन
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.