HAL Recruitment 2024: हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली इस पद पर भर्ती, ये है अप्लाई करने की लास्ट डेट

HAL Recruitment 2024: हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने नासिक और आसपास के क्षेत्रों के लिए जोनल डॉक्टर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन 24 अक्टूबर, 2024 तक कर सकते हैं.
ये भर्ती अभियान हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड में जोनल डॉक्टर के कुल 18 पद पर भर्ती करेगा. नोटिफिकेशन अनुसार हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 65 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
आवेदन करने वाले उम्मीदवार को MBBS के साथ 2 वर्षों का अनुभव होना जरूरी है. साथ ही MBBS + पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वाले अभ्यर्थियों को अनुभव की जरूरत नहीं है. उम्मीदवार की पढ़ाई-लिखाई मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए.
सैलरी की बात की जाए तो इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर 5,400 रुपये से लेकर 9,300 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिलेगा.
इन पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए चयन व्यक्तिगत इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. जो HAL अस्पताल, ओझर टाउनशिप में आयोजित किया जाएगा.
इच्छुक उम्मीदवार HAL की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म और जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ उम्मीदवार उन्हें मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन), हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड, एयरक्राफ्ट डिवीजन, ओझर टाउनशिप पोस्ट ऑफिस, तहसील निफाड़, नासिक 422207 के पते पर भेजें.