ESIC में निकली इस पद पर भर्ती, वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

ESIC Senior Resident Jobs 2024: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की तरफ से सीनियर रेजिडेंट के पद भर्ती निकाली गई है. इन पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन होगा.
ये भर्ती अभियान कर्मचारी राज्य बीमा निगम में सीनियर रेजिडेंट के 09 पदों को भरेगा.
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/कॉलेजों से संबंधित विशेषज्ञता में पीजी डिग्री/डीएनबी/डिप्लोमा के साथ एमबीबीएस की डिग्री होनी जरूरी है. अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन 67,700/- रुपये मिलेंगे.
अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि एससी/एसटी/पीएच और महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.
चयन प्रक्रिया वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर होगी. इंटरव्यू का आयोजन 05 अप्रैल को सुबह 09.00 बजे से चिकित्सा अधीक्षक का कार्यालय, ईएसआईसी मॉडल अस्पताल, बापूनगर, अहमदाबाद पर होगा.