✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

CCRH में निकली भर्ती के लिए आवेदन करना का लास्ट मौका, इस तरह करें तुरंत आवेदन

एबीपी लाइव   |  25 Nov 2025 05:08 PM (IST)
1

CCRH की यह भर्ती उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर है जो रिसर्च ऑफिसर, जूनियर लाइब्रेरियन, एक्स-रे टेक्नीशियन जैसे पदों पर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2025 तय की गई है.

2

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री भी अनिवार्य है. अलग-अलग पदों के अनुसार विषयों की पात्रता अलग-अलग हो सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए.

3

आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 18 वर्ष, कुछ के लिए 25 वर्ष, कुछ के लिए 27 वर्ष और कुछ के लिए 40 वर्ष तय की गई है. सरकारी नियमों के अनुसार एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट, ओबीसी को 3 साल की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की आयु छूट मिलेगी.

4

चयन प्रक्रिया भी पदों के हिसाब से अलग है. ग्रुप-A के पदों पर भर्ती कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और साक्षात्कार के आधार पर होगी. CBT में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को 30 अंकों का इंटरव्यू देना होगा. वहीं ग्रुप-B और C के पदों पर चयन केवल CBT के आधार पर होगा, जिसमें उम्मीदवारों से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, यानी हर गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक काटा जाएगा.

5

आवेदन शुल्क की बात करें तो ग्रुप-A पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि ग्रुप-B और C पदों के लिए यह शुल्क 500 रुपये तय है. एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है और वे बिना शुल्क या कम शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं.

6

उम्मीदवार CCRH की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करते समय सही दस्तावेज अपलोड करना और फीस जमा करना जरूरी है. फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों को उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना चाहिए.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • CCRH में निकली भर्ती के लिए आवेदन करना का लास्ट मौका, इस तरह करें तुरंत आवेदन
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.