✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

12वीं पास के लिए शानदार मौका, इस राज्य में निकली 23 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

रजनी उपाध्याय   |  15 Oct 2025 11:14 AM (IST)
12वीं पास के लिए शानदार मौका, इस राज्य में निकली 23 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

यदि आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद खास है. बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने एक बड़ा मौका दिया है. आयोग ने द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी करते हुए 23,175 पदों पर भर्ती की घोषणा की है.

1

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 27 नवंबर 2025 तक चलेगी. यानी उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए लगभग डेढ़ महीने का समय है. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

2

सबसे पहले बात करते हैं योग्यता की. इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है. अच्छी बात यह है कि यह भर्ती केवल बिहार के लिए नहीं, बल्कि सभी राज्यों के उम्मीदवारों के लिए खुली है. यानी देशभर के युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं.

3

उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है. हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

4

अब बात करते हैं पदों की संख्या की. इस भर्ती के माध्यम से कुल 23,175 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इनमें सबसे ज्यादा पद लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC) के हैं. इसके अलावा क्लर्क, टाइपिस्ट, जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर, एनिमल हसबैंड्री हेल्पर (पशु पालन सहायक) और बेंच क्लर्क जैसे पद भी शामिल हैं. यानी यह भर्ती कई विभागों में रोजगार का मौका लेकर आई है.

5

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क बेहद सामान्य रखा गया है. सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा, जो ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है. डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान किया जा सकता है.

6

अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए प्रक्रिया बहुत आसान है. सबसे पहले BSSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं. होमपेज पर आपको भर्ती से जुड़ा लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें. फिर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स भरनी होगी. फिर उम्मीदवार आगे का प्रोसेस कर फॉर्म सबमिट कर दें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • 12वीं पास के लिए शानदार मौका, इस राज्य में निकली 23 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.