बिहार में इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकली वैकेंसी, ITI पास 15 मई तक कर सकते हैं अप्लाई

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है.BTSC ने ITI इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. इस भर्ती में कुल 474 पद शामिल हैं.
इस भर्ती के तहत कुल 474 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, सर्वेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ऑटोमोबाइल मैकेनिक, लेदर टेक्नोलॉजी और अन्य ट्रेड शामिल हैं.अलग-अलग ट्रेड के अनुसार पदों का विभाजन किया गया है.
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है.कुछ पदों के लिए डिप्लोमा या समकक्ष तकनीकी योग्यता भी मान्य हो सकती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.
BTSC ITI इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है.सामान्य वर्ग पुरुष की अधिकतम आयु 37 वर्ष, महिला व OBC की 40 वर्ष और SC/ST की 42 वर्ष तय की गई है. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट भी मिलेगी.
BTSC ITI इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा.इसमें मुख्य रूप से लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट लिस्ट शामिल हो सकती है. अंतिम चयन आयोग द्वारा तय नियमों के अनुसार किया जाएगा.
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये प्रति माह (Pay Level-6) के अनुसार शुरुआती वेतन दिया जाएगा. इसके साथ-साथ अन्य सरकारी भत्ते जैसे DA, HRA और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in या btsc.pariksha.nic.in पर जाकर Apply Online लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें,फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.