✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

BHU Recruitment 2026: बीएचयू में बंपर भर्ती, सीनियर साइंटिस्ट से लेकर स्टेनोग्राफर तक के पद, जानें आवेदन प्रक्रिया

रजनी उपाध्याय   |  06 Feb 2026 11:07 AM (IST)
BHU Recruitment 2026: बीएचयू में बंपर भर्ती, सीनियर साइंटिस्ट से लेकर स्टेनोग्राफर तक के पद, जानें आवेदन प्रक्रिया

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने सीनियर साइंटिस्ट कम हेड, फार्म मैनेजर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और ड्राइवर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जो उम्मीदवार बीएचयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है.

1

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन जरूर पूरा कर लें.

2

बीएचयू द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विश्वविद्यालय में कई पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें सीनियर साइंटिस्ट कम हेड, फार्म मैनेजर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और ड्राइवर जैसे पद शामिल हैं.इसके अलावा विश्वविद्यालय में अन्य तकनीकी और नॉन-टेक्निकल पदों पर भी उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिससे अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका मिलेगा.

3

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है. कुछ पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि अन्य पदों के लिए ग्रेजुएशन या एमएससी डिग्री होना जरूरी है.

4

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई है. वहीं अधिकतम उम्र सीमा पदों के अनुसार 30 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

5

साइंटिफिक और टेक्निकल पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं नॉन-टेक्निकल पदों के लिए इन वर्गों के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी. एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है.

6

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां “Apply Online” लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरना होगा. इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • BHU Recruitment 2026: बीएचयू में बंपर भर्ती, सीनियर साइंटिस्ट से लेकर स्टेनोग्राफर तक के पद, जानें आवेदन प्रक्रिया
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.