BHEL में आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 515 पदों पर निकली भर्ती, 16 जुलाई से आवेदन शुरू

इस बार बीएचईएल की ओर से कुल 515 टेक्निकल पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और फाउंड्री मैन जैसे पद शामिल हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई 2025 से शुरू होंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती से जुड़ी जरूरी शर्तें और प्रक्रिया पहले ही शॉर्ट नोटिफिकेशन के जरिए जारी की जा चुकी हैं.
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई, नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना चाहिए. सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं.
आवेदन करने के लिए आयु सीमा भी तय की गई है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गई है, जबकि ओबीसी को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट दी जाएगी.
यह भर्ती खासकर उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जो लंबे समय से किसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में तकनीकी पद की तलाश कर रहे थे. बीएचईएल जैसी नामी कंपनी में काम करना न सिर्फ एक सम्मान की बात होती है, बल्कि यहां करियर ग्रोथ और प्रशिक्षण के भी अच्छे अवसर मिलते हैं.
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले BHEL की वेबसाइट पर जाना होगा. वहां Apprentice Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन करना होगा.
रजिस्ट्रेशन के बाद मांगी गई जानकारी भरनी होगी, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फॉर्म को सबमिट करना होगा. आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेना न भूलें.