Assistant Professor Jobs 2024: असिस्टेंट प्रोफेसर के बंपर पदों पर निकली वैकेंसी, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई
एबीपी लाइव | 12 Mar 2024 09:29 PM (IST)

Assistant Professor Recruitment 2024: असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए बढ़िया खबर है. ओडिशा लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक प्रोफेसर के बम्पर पदों पर भर्ती निकाली गई है.
1
ओडिशा लोक सेवा आयोग ने आज से विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
2
ओपीएससी इस अभियान के जरिए कुल 385 सहायक प्रोफेसरों के पदों को भरेगा.
3
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
4
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा.
5
भर्ती अभियान के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 16 अप्रैल 2024 तय की गई है.