✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट-पोस्टग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन;जानें डिटेल्स

रजनी उपाध्याय   |  28 Feb 2026 06:56 AM (IST)
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट-पोस्टग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन;जानें डिटेल्स

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने अपने एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए खास है जो शोध कार्य से जुड़कर विश्वविद्यालय स्तर पर अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं. सभी नियुक्तियां परियोजना आधारित और अस्थायी होंगी.

1

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 8 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें 2 पद रिसर्च असिस्टेंट के लिए और 6 पद फील्ड इन्वेस्टीगेटर के लिए निर्धारित किए गए हैं. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी पद निश्चित अवधि के लिए होंगे और परियोजना की जरूरत के अनुसार ही जारी रहेंगे.

2

रिसर्च असिस्टेंट के 2 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 9 महीने के लिए की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों को शोध कार्य में सक्रिय भूमिका निभानी होगी. उन्हें डेटा विश्लेषण, रिपोर्ट तैयार करने और प्रोजेक्ट से जुड़े अकादमिक कार्यों में सहयोग करना होगा.

3

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सामाजिक विज्ञान विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही NET, M.Phil या Ph.D की योग्यता भी जरूरी है. संबंधित शोध विषय में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.

4

फील्ड इन्वेस्टीगेटर के कुल 6 पद उपलब्ध हैं. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 6 माह के लिए की जाएगी.यह पद उन अभ्यर्थियों के लिए उपयुक्त है जो फील्ड वर्क और सर्वेक्षण कार्य में रुचि रखते हैं.इस पद के लिए भी सामाजिक विज्ञान में 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य है. चयनित उम्मीदवारों को फील्ड में जाकर सर्वे करना, डेटा संग्रह करना और शोध से संबंधित जानकारी एकत्रित करनी होगी. उन्हें प्रोजेक्ट टीम के साथ मिलकर समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करना होगा.

5

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल पात्रता पूरी करना साक्षात्कार के लिए चयन की गारंटी नहीं है. इंटरव्यू के समय सभी ओरिजनल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा. साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा और चयन समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा.सभी पद अस्थायी हैं और आवश्यकता के अनुसार समाप्त किए जा सकते हैं.

6

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं या दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट-पोस्टग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन;जानें डिटेल्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.