✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Jobs 2026: इस यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

रजनी उपाध्याय   |  11 Feb 2026 10:03 AM (IST)
Jobs 2026: इस यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. जो उम्मीदवार यूनिवर्सिटी में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है. आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 2 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से फॉर्म भर सकते हैं.

1

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है. हालांकि एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.

2

असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-10 का वेतन दिया जाएगा.इस पद पर शुरुआती वेतन लगभग 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक हो सकता है. इसके अलावा कर्मचारियों को सरकारी भत्ते और अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी.

3

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार को प्रशासन या संबंधित क्षेत्र में काम करने का अनुभव होना चाहिए.

4

असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 5 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए, क्योंकि इस पद पर प्रशासनिक और ऑफिस से जुड़े कई काम करने होते हैं.

5

इस भर्ती के लिए अलग-अलग वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क तय किया गया है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 800 रुपये रखा गया है. दिव्यांग उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

6

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.allduniv.ac.in पर जायें. इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाकर Assistant Registrar भर्ती लिंक पर क्लिक करें.अब आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकालकर रखें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • Jobs 2026: इस यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.