✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

JEE Advanced में हो सकता है बड़ा बदलाव, IIT कानपुर तैयार कर रहा नया परीक्षा मॉडल, जानें फॉर्मेट

एबीपी लाइव   |  09 Mar 2026 07:30 AM (IST)
1

JEE Advanced 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी. परीक्षा दो सत्रों में होगी और दोनों पेपर देना जरूरी होगा. पेपर 1 का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर 2 का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक है. हर पेपर की अवधि 3 घंटे होगी. दोनों पेपर में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से प्रश्न पूछे जाएंगे.

Continues below advertisement
2

रिपोर्ट्स के अनुसार, IIT कानपुर ने एक नया योग्यता आधारित प्रश्न सेट तैयार किया है. इस मॉडल का मकसद छात्रों की केवल याददाश्त नहीं बल्कि उनकी सोचने की क्षमता और कॉन्सेप्ट की समझ को जांचना है. अगर IIT रुड़की इस प्रस्ताव को मंजूरी देता है, तो इस वर्ष कुछ प्रश्नों को प्रायोगिक (पायलट टेस्ट) के रूप में शामिल किया जा सकता है. इससे भविष्य में JEE Advanced की परीक्षा का पूरा पैटर्न बदल सकता है और परीक्षा अधिक विश्लेषणात्मक और तर्क आधारित हो सकती है.

Continues below advertisement
3

JEE Advanced परीक्षा के जरिए देश के IITs और IISc बेंगलुरु में कई स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश मिलता है. इनमें मुख्य कोर्स 4 साल के कोर्स बीटेक (B.Tech) और बीएस (B.S), 5 साल के कोर्स बीआर्क (B.Arch), डुअल डिग्री कोर्स B.Tech – M.Tech, B.S – M.S, B.Tech – MBA और B.S – MBA, साथ ही इंटीग्रेटेड पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम M.Tech और B.S – M.S शामिल हैं.

4

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. JEE Main 2026 की बीई/बीटेक परीक्षा में टॉप 2,50,000 उम्मीदवारों में शामिल होना जरूरी है. उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद होना चाहिए. SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5 साल की आयु छूट दी जाती है. छात्र लगातार दो साल में केवल दो बार ही परीक्षा दे सकते हैं, उम्मीदवार ने पहली बार 12वीं की परीक्षा 2025 या 2026 में दी हो, पहले कभी IIT में सीट स्वीकार नहीं की हो.

5

JEE Advanced पास करने के बाद भी IIT में एडमिशन के लिए कुछ अतिरिक्त शर्तें होती हैं. कक्षा 12 बोर्ड में कम से कम 75 प्रतिशत अंक होना और SC, ST और दिव्यांग छात्रों के लिए 65 प्रतिशत अंक या अपने बोर्ड परीक्षा में टॉप 20 प्रतिशत छात्रों में शामिल होना. इसके बाद सभी सीटों का आवंटन JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता है.

6

JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होगा. भारत में परीक्षा देने वाले महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियां) के लिए1600, SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवार के लिए 1600 और अन्य सभी उम्मीदवार के लिए 3200 है. वहीं विदेशी उम्मीदवारSAARC देशों के लिए 100 अमेरिकी डॉलर और गैर-SAARC देशों के लिए 200 अमेरिकी डॉलर है. यह परीक्षा भारत के कई शहरों और कुछ विदेशी देशों में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार आवेदन करते समय अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुन सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • JEE Advanced में हो सकता है बड़ा बदलाव, IIT कानपुर तैयार कर रहा नया परीक्षा मॉडल, जानें फॉर्मेट
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.