जामिया में एडमिशन का सुनहरा मौका, 30 नए कोर्स शुरू और फीस में बड़ी राहत से छात्रों को फायदा

अगर आप इस साल कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. जामिया मिलिया इस्लामिया ने 2026-27 के लिए एडमिशन शुरू कर दिए हैं. इस बार यूनिवर्सिटी ने नए कोर्स जोड़कर छात्रों के लिए ज्यादा मौके दिए हैं,
जामिया ने यूजी, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है.सभी छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी ने एक डिटेल प्रॉस्पेक्टस भी जारी किया है जिसमें एडमिशन से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है.
इस बार Jamia ने 30 नए कोर्स शुरू किए हैं. इनमें BA (Hons) में नई भाषाएं, MSc के साइंस कोर्स, MTech और LLM जैसे प्रोफेशनल कोर्स शामिल हैं. इससे छात्रों को अपने करियर के हिसाब से ज्यादा विकल्प मिलेंगे.
नई लिस्ट में बीटेक रोबोटिक्स और एआई, सिविल इंजीनियरिंग, बीवोक मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक और होटल मैनेजमेंट जैसे जॉब-ओरिएंटेड कोर्स भी जोड़े गए हैं. साथ ही पेंटिंग और कैलिग्राफी जैसे सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू हुए हैं.
छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि इस साल किसी भी कोर्स की फीस नहीं बढ़ाई गई है. यानी पिछले साल जितनी फीस थी, वही इस बार भी लागू रहेगी.
अब एडमिशन में नेशनल एजुकेशन पोलिसी 2020 के तहत मल्टीपल एंट्री मोड़ लागू किया गया है. इसका फायदा यह है कि छात्र बीच में पढ़ाई छोड़कर बाद में फिर से शुरू कर सकते हैं.
इस बार एंट्रेंस एग्जाम के सेंटर 8 से बढ़ाकर 11 कर दिए गए हैं.जयपुर, देहरादून और किशनगंज नए सेंटर के रूप में जोड़े गए हैं, जिससे छात्रों को सुविधा मिलेगी.