थिएटर से नहीं इन स्टार किड्स ने की ओटीटी से करियर की शुरुआत, जानें लिस्ट में किसका-किसका नाम शामिल

सुहाना खान से लेकर खुशी कपूर तक ये वो स्टार किड्स हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे के जरिए अपने करियर की शुरुआत नहीं की. बल्कि, इनकी डेब्यू फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया.
शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान की डेब्यू फिल्म थिएटर में नहीं रिलीज हुई थी.उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से फिल्मी दुनिया में कदम रखा, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था.
सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम अली खान ने नादानियां से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उनकी इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था.
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बतौर एक्टर नहीं बल्कि डायरेक्टर एंट्री मारी है. उनकी बैड्स ऑफ बॉलीवुड को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था.
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म थी द आर्चीज, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था
आमिर खान के बेटे जुनैद ने भी ओटीटी से ही अपने करियर की शुरुआत की. उनकी फिल्म महाराज को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. फिल्म में जुनैद की एक्टिंग खूब पसंद की गई थी.
खुशी कपूर ने भी सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की तरह ही जोया अख्तर की द आर्चीज से डेब्यू किया था, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था.
खुशी कपूर की पहली थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्म का नाम लवयापा था. इस फिल्म में खुशी के संग आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आए थे.