✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

IIM बैंगलोर प्लेसमेंट में छाए छात्र, 596 स्टूडेंट्स को मिले 664 जॉब ऑफर, कंसल्टिंग सेक्टर सबसे आगे

रजनी उपाध्याय   |  21 Mar 2026 03:47 PM (IST)
IIM बैंगलोर प्लेसमेंट में छाए छात्र, 596 स्टूडेंट्स को मिले 664 जॉब ऑफर, कंसल्टिंग सेक्टर सबसे आगे

देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में गिने जाने वाले Indian Institute of Management Bangalore से एक बार फिर शानदार प्लेसमेंट की खबर सामने आई है. यहां पढ़ने वाले छात्रों ने इस साल भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. साल 2024-26 बैच के प्लेसमेंट में कुल 596 छात्रों को 664 जॉब ऑफर मिले हैं, जो इस बात का संकेत है कि संस्थान की साख और छात्रों की मांग दोनों मजबूत बनी हुई है.

1

इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में 177 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें कई बड़ी और नामी कंपनियां शामिल थीं. खास बात यह रही कि इस बार करीब 35 प्रतिशत कंपनियां पहली बार कैंपस में भर्ती के लिए आईं, जिससे यह साफ होता है कि संस्थान का दायरा लगातार बढ़ रहा है.

2

इस बार प्लेसमेंट में सबसे ज्यादा ऑफर मैनेजमेंट कंसल्टिंग सेक्टर से आए. कुल ऑफर में करीब 45 प्रतिशत हिस्सेदारी इसी क्षेत्र की रही. इसके बाद टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट मैनेजमेंट की नौकरियां दूसरे स्थान पर रहीं, जिनकी हिस्सेदारी करीब 15 प्रतिशत रही.

3

वहीं, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग जैसे हाई प्रोफाइल सेक्टर में भी अच्छी संख्या में ऑफर आए, जो कुल का लगभग 11 प्रतिशत रहे. इससे यह साफ है कि छात्रों को अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने के मौके मिल रहे हैं.

4

प्लेसमेंट के दौरान कई बड़ी कंपनियों ने छात्रों को नौकरी दी. सबसे ज्यादा ऑफर Accenture Strategy की ओर से आए, जिसने अकेले 94 ऑफर दिए. इसके अलावा Accenture ने कुल मिलाकर 101 ऑफर देकर शीर्ष स्थान हासिल किया. वहीं Boston Consulting Group, Bain & Company और EY-Parthenon जैसी कंपनियों ने भी बड़ी संख्या में छात्रों को मौका दिया.

5

इस बार प्लेसमेंट में एक खास बात यह भी रही कि कई नई कंपनियों ने पहली बार कैंपस में आकर छात्रों को मौका दिया. इससे छात्रों को ज्यादा विकल्प मिले और अलग-अलग क्षेत्रों में करियर बनाने का रास्ता खुला.

6

विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव इस बात का संकेत है कि उद्योग जगत अब नए टैलेंट की तलाश में अलग-अलग संस्थानों की ओर देख रहा है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • IIM बैंगलोर प्लेसमेंट में छाए छात्र, 596 स्टूडेंट्स को मिले 664 जॉब ऑफर, कंसल्टिंग सेक्टर सबसे आगे
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.