✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

इंजीनियरों के लिए इफको में नौकरी पाने का शानदार मौका, जानें कितना मिलेगा वेतन?

एबीपी लाइव   |  07 May 2026 07:20 AM (IST)
इंजीनियरों के लिए इफको में नौकरी पाने का शानदार मौका, जानें कितना मिलेगा वेतन?

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइज़र कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह मौका उन युवाओं के लिए खास है जो एक बड़ी कंपनी में करियर बनाना चाहते हैं.

1

IFFCO GET Recruitment 2026 के तहत अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती की जा रही है. इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि आखिरी तारीख के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

Continues below advertisement
2

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.टेक या बी.ई की डिग्री होना जरूरी है.मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, केमिकल, आईटी और कंप्यूटर साइंस जैसे कई ब्रांच के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.साथ ही न्यूनतम अंक भी तय किए गए हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी है.

Continues below advertisement
3

उम्र सीमा के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक होनी चाहिए.हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

4

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी. सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा और अंत में मेडिकल टेस्ट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

5

वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान लगभग 65,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी. इसके साथ ही अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे यह नौकरी और भी आकर्षक बन जाती है.

6

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iffco.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन करके फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर फाइनल सबमिट करना होगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • इंजीनियरों के लिए इफको में नौकरी पाने का शानदार मौका, जानें कितना मिलेगा वेतन?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.