घर पर हो रहे हैं बोर? तो जी5 पर देख डालिए ये शानदार फिल्में-सीरीज, IMDb पर भी मिली तगड़ी रेटिंग

अगर आप घर बैठे बोर हो रहे है और ओटीटी पर अच्छा कंटेंट ढूंढ रहे है, तो जी5 आपके लिए बेस्ट जगह हो सकती है. इन दिनों इसमें कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज ट्रेंड कर रही है, जिसमें आपको इमोशन, कॉमेडी, मिस्ट्री, सस्पेंस और थ्रिलर का भरपूर मजा मिलेगा. ये सीरीज आपको अंत तक उठने नहीं देंगी और IMDb पर भी इसे शानदार रेटिंग मिली है. तो आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और अपनी बोरियत को दूर करते हैं.
सिर्फ एक बंदा काफी है- ये एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें एक आम वकील बड़े केस के खिलाफ केस लड़ता है. कहानी न्याय और हिम्मत की मिसाल पेश करती है. साथ ही मनोज बाजपेयी के अभिनय ने इसे और असरदार बना दिया है और इसे आईएमडीबी पर 7.9 रेटिंग मिली है.
टीवीएफ पिचर्स - इसकी कहानी चार दोस्तों पर है, जो अपनी नौकरी छोड़कर स्टार्टअप शुरू करते हैं. इसमें दोस्ती, संघर्ष और सपनों की झलक देखने को मिलती है. हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ ये सीरीज युवाओं को पसंद आ रही है. साथ ही आईएमडीबी पर 9.1 रेटिंग मिली है.
मुखबिर - आईएमडीबी पर मिली 7.6 रेटिंग के साथ ये एक स्पाई थ्रिलर है, जो 1965 के दौर में सेट है. इसमें एक आम आदमी को जासूस बनाकर दुश्मन के देश भेजा जाता है. कहानी में देशभक्ति और सस्पेंस का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है.
अभय - आईएमडीबी पर 8 रेटिंग वाली ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो सच्ची घटनाओं पर बनाई गई है. इसमें एक पुलिस ऑफिस मुश्किल केस सुलझाता है. हर एपिसोड में नया केस और ट्विस्ट दर्शकों को बांधे रखते हैं.
सनफ्लॉवर - ये सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें एक सोसायटी में हुए मर्डर के बाद शक एक अजीब लड़के पर जाता है. कहानी में सस्पेंस के साथ हल्की कॉमेडी भी है, जो इसे अलग बनाती है. इसे आईएमडीबी पर 7.4 रेटिंग मिली है.
अयाली - इसमें एक गांव की लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो डॉक्टर बनने का सपना देखती है. लेकिन समाज की परंपराएं उसके रास्ते में रुकावट बनती हैं. ये सीरीज महिलाओं के संघर्ष और हौसले को खूबसूरती से दिखाती है, जिसने आईएमडीबी पर 8.5 रेटिंग हासिल की है.
ट्रिपलिंग - इसकी कहानी तीन भाई-बहनों पर है, जो अपनी-अपनी मुश्किलों से जूझ रहे होते हैं. एक साथ सफर पर निकलने के बीच उनका रिश्ता और मजबूत होता है. इस सीरीज को भी आईएमडीबी पर 8.5 रेटिंग मिली है.