✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Career guide after 10th: 10वीं रिजल्ट आने के बाद, स्ट्रीम चुनने से पहले जान लें ये बातें

रजनी उपाध्याय   |  17 Apr 2026 03:52 PM (IST)
Career guide after 10th: 10वीं रिजल्ट आने के बाद, स्ट्रीम चुनने से पहले जान लें ये बातें

देशभर में कुछ शिक्षा बोर्डों के 10वीं के रिजल्ट जारी हो चुके हैं, जबकि कई बोर्डों के नतीजे अभी आने बाकी हैं. ऐसे में जिन छात्रों का रिजल्ट आ चुका है और जो छात्र परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल आगे की पढ़ाई को लेकर है कि साइंस कॉमर्स और आर्ट में कौन सी स्ट्रीम चुनें. इस फैसले में सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि रुचि, क्षमता और भविष्य के लक्ष्य को ध्यान में रखना जरूरी है.

1

10वीं के बाद मुख्य रूप से तीन स्ट्रीम उपलब्ध होती हैं साइंस कॉमर्स और आर्ट्स,साइंस में मेडिकल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी जैसे रास्ते खुलते हैं, कॉमर्स से बिजनेस बैंकिंग और अकाउंट्स के अवसर मिलते हैं, आर्ट्स से प्रशासन, मीडिया, कानून और डिजाइन जैसे क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है.

2

अगर छात्र को गणित, विज्ञान, कंप्यूटर या रिसर्च पसंद है तो साइंस बेहतर विकल्प हो सकता है.इस स्ट्रीम में मेहनत और लगातार अभ्यास की जरूरत होती है. इसलिए सिर्फ ज्यादा नंबर आने पर साइंस चुनना जरूरी नहीं है, रुचि होना भी जरूरी है.

3

जिन छात्रों को पैसों का प्रबंधन, व्यापार, गणना, अकाउंट्स या अर्थशास्त्र पसंद है उनके लिए कॉमर्स अच्छा विकल्प है. इस स्ट्रीम से आगे चलकर सीए, सीएस, एमबीए, बैंकिंग और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे करियर बनाए जा सकते हैं.

4

आर्ट्स लेने वाले छात्रों के लिए आज बहुत अच्छे अवसर मौजूद हैं. इस स्ट्रीम से UPSC, पत्रकारिता, कानून, टीचिंग, मनोविज्ञान, सोशल वर्क और इंटरनेशनल रिलेशन जैसे क्षेत्रों में सफलता पाई जा सकती है. यह स्ट्रीम रचनात्मक सोच रखने वालों के लिए अच्छा विकल्प है.

5

अगर किसी छात्र के अंक कम आए हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है. सफलता सिर्फ अंकों पर निर्भर नहीं करती.मेहनत, सही दिशा और लगातार सीखने की इच्छा से छात्र किसी भी क्षेत्र में अच्छा कर सकता है.स्किल बेस्ड कोर्स और वोकेशनल विकल्प भी बेहतरीन रास्ते हैं.

6

स्ट्रीम चुनते समय खुद से पूछें कि कौन सा विषय पढ़ना पसंद है और भविष्य में किस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं. दोस्तों या समाज के दबाव में फैसला न लें. वही स्ट्रीम चुनें जिसमें रुचि हो और आगे मेहनत करने का मन हो. यही फैसला भविष्य को सफल बना सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • Career guide after 10th: 10वीं रिजल्ट आने के बाद, स्ट्रीम चुनने से पहले जान लें ये बातें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.