✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Career in Astrology: ज्योतिष के कोर्स से कैसे बनाएं करियर? जानिए पूरी जानकारी

रजनी उपाध्याय   |  02 Feb 2026 10:09 AM (IST)
Career in Astrology: ज्योतिष के कोर्स से कैसे बनाएं करियर? जानिए पूरी जानकारी

आज के समय में ज्योतिषी बनना एक उभरता हुआ करियर ऑप्शन माना जा रहा है.कुंडली देखकर भविष्य बताना, प्रिडिक्शन करना या लोगों को सही दिशा दिखाना अब सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक प्रोफेशन बन चुका है. कोरोना के बाद लोगों का झुकाव एस्ट्रोलॉजी की ओर और बढ़ा है, जिससे इस फील्ड की डिमांड तेजी से बढ़ी है.

1

आज लोग करियर, बिजनेस, शादी, रिश्ते और भविष्य से जुड़े बड़े फैसलों से पहले ज्योतिषियों की राय लेना पसंद करते हैं.कई लोग यह जानना चाहते हैं कि उनके लिए कौन-सा करियर सही रहेगा या किस काम में सावधानी बरतनी चाहिए. इसी वजह से एस्ट्रोलॉजी हर वर्ग में लोकप्रिय हो रही है.

2

आज लोग करियर, बिजनेस, शादी, रिश्ते और भविष्य से जुड़े बड़े फैसलों से पहले ज्योतिषियों की राय लेना पसंद करते हैं.कई लोग यह जानना चाहते हैं कि उनके लिए कौन-सा करियर सही रहेगा या किस काम में सावधानी बरतनी चाहिए. इसी वजह से एस्ट्रोलॉजी हर वर्ग में लोकप्रिय हो रही है.

3

एस्ट्रोलॉजी में करियर बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज है आपकी रुचि.यह फील्ड धैर्य, गणना की समझ और लगातार सीखते रहने की मांग करती है. अगर आपको चीजों को गहराई से समझना और लोगों की मदद करना अच्छा लगता है, तभी इस क्षेत्र में आगे बढ़ना सही रहेगा.

4

ज्योतिष केवल कुंडली तक सीमित नहीं है. इसमें वास्तु शास्त्र, टैरो कार्ड रीडिंग, न्यूमरोलॉजी और वैदिक ज्योतिष जैसी कई शाखाएं शामिल हैं. आप अपनी पसंद और समझ के अनुसार किसी एक या एक से ज्यादा फील्ड में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं.

5

एक ज्योतिषी लोगों को करियर, बिजनेस ग्रोथ, मैरिज, लव लाइफ, रिलेशनशिप, एजुकेशन, हेल्थ और पारिवारिक समस्याओं पर मार्गदर्शन देता है. कुल मिलाकर जीवन का लगभग हर पहलू ऐसा है, जहां लोग ज्योतिषीय सलाह लेना चाहते हैं.

6

एस्ट्रोलॉजी सीखने के लिए आप किसी अनुभवी गुरु से प्रशिक्षण ले सकते हैं.इसके अलावा कई ऑनलाइन और ऑफलाइन कोर्स भी उपलब्ध हैं. हालांकि बिना कोर्स के भी इस फील्ड में काम किया जा सकता है, लेकिन प्रोफेशनल कोर्स करने से ज्ञान और भरोसा दोनों बढ़ते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • Career in Astrology: ज्योतिष के कोर्स से कैसे बनाएं करियर? जानिए पूरी जानकारी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.