✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

होम साइंस में पढ़ाई के लिए ये हैं शानदार कॉलेज, एक क्लिक में चेक कर लें टॉप संस्थानों की लिस्ट

एबीपी लाइव   |  10 May 2026 09:06 AM (IST)
होम साइंस में पढ़ाई के लिए ये हैं शानदार कॉलेज, एक क्लिक में चेक कर लें टॉप संस्थानों की लिस्ट

अगर आप 12वीं के बाद होम साइंस या फूड न्यूट्रिशन में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए ये खबर है. देश के कई बड़े कॉलेज अब CUET UG 2026 के जरिए बीएससी होम साइंस कोर्स में एडमिशन देने जा रहे हैं.इन कोर्स में छात्रों को हेल्थ, न्यूट्रिशन और फूड इंडस्ट्री से जुड़ी शिक्षा दी जाती है.

1

आगरा स्थित दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में बीएससी होम साइंस फुल टाइम कोर्स है. यहां एडमिशन CUET UG स्कोर के आधार पर होगा. कोर्स में न्यूट्रिशन, फूड साइंस और फैमिली मैनेजमेंट की पढ़ाई कराई जाएगी.

Continues below advertisement
2

दिल्ली विश्वविद्यालय और लेडी इरविन कॉलेज होम साइंस कोर्स के लिए काफी लोकप्रिय हैं. यहां छात्रों को आधुनिक लैब, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और बेहतर पढ़ाई का माहौल मिलता है. कम फीस होने की वजह से हर साल बड़ी संख्या में छात्र आवेदन करते हैं.

Continues below advertisement
3

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में भी फूड न्यूट्रिशन और होम साइंस कोर्स की अच्छी डिमांड है. यहां रिसर्च बेस्ड पढ़ाई कराई जाती है. बीएचयू से पढ़ाई करने वाले छात्रों को सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में नौकरी के अच्छे मौके मिलते हैं.

4

इसके अलावा कई जैसे निजी संस्थानों में भी फूड न्यूट्रिशन कोर्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. यहां छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपोजर और प्रैक्टिकल नॉलेज पर ज्यादा फोकस दिया जाता है.

5

इस कोर्स में छात्रों को सिखाया जाता है कि अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए सही डाइट कैसे बनाई जाए। फूड की क्वालिटी कैसे जांची जाए. फूड सेफ्टी के नियम क्या होते हैं। इसके साथ ही फैमिली हेल्थ, बच्चों का पोषण, महिलाओं की सेहत और बुजुर्गों की देखभाल जैसे विषय भी पढ़ाए जाते हैं.

6

होम साइंस और फूड न्यूट्रिशन कोर्स के बाद छात्र डाइटिशियन, न्यूट्रिशनिस्ट, फूड टेक्नोलॉजिस्ट और फूड सेफ्टी ऑफिसर बन सकते हैं. इसके अलावा अस्पताल, होटल इंडस्ट्री और हेल्थकेयर सेक्टर में भी नौकरी के अच्छे अवसर मौजूद हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • होम साइंस में पढ़ाई के लिए ये हैं शानदार कॉलेज, एक क्लिक में चेक कर लें टॉप संस्थानों की लिस्ट
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.