✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Junior Clerk Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए बैंक में नौकरी का मौका, जानें कितनी मिलेगी सैलरी? पढ़ें डिटेल्स

एबीपी लाइव   |  10 May 2026 06:56 AM (IST)
Junior Clerk Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए बैंक में नौकरी का मौका, जानें कितनी मिलेगी सैलरी? पढ़ें डिटेल्स

हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की ओर से जूनियर क्लर्क भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है. बैंक ने जानकारी दी है कि भर्ती प्रक्रिया IBPS मुंबई के माध्यम से नियमित आधार पर कराई जाएगी. यह भर्ती हिमाचल प्रदेश के PACS और OCS कोटा के अंतर्गत आयोजित होगी. विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

1

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. अभ्यर्थी के कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए. इसके अलावा ग्रेजुएशन या उससे अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. हिमाचल प्रदेश के बोनाफाइड उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार विशेष छूट दी जाएगी.

2

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

3

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए लगभग 1000 रुपये शुल्क रखा जा सकता है. वहीं महिला, एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क करीब 800 रुपये रहने की संभावना है.

4

HPSCB जूनियर क्लर्क भर्ती में चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा यानी प्रीलिम्स आयोजित की जाएगी. इसमें अंग्रेजी, रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा यानी मेंस के लिए बुलाया जाएगा. मेंस परीक्षा में रीजनिंग, गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे.

5

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 पे स्केल के तहत वेतन दिया जाएगा. शुरुआती बेसिक सैलरी करीब 19,900 रुपये होगी. वहीं सभी भत्तों को मिलाकर उम्मीदवारों को हर महीने लगभग 26,600 रुपये तक वेतन मिल सकता है. इसके अलावा बैंक कर्मचारियों को अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा.

6

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले HPSCB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद “Apply Online” लिंक पर क्लिक करके नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें. फिर फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • Junior Clerk Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए बैंक में नौकरी का मौका, जानें कितनी मिलेगी सैलरी? पढ़ें डिटेल्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.