✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

पब्लिक पॉलिसी में करियर बनाने वालों के लिए शानदार मौका, गूगल की इस फेलोशिप के लिए करें आवेदन

एबीपी लाइव   |  13 Mar 2026 06:23 PM (IST)
1

Google Summer Public Policy Fellowship एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें छात्रों को टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी सार्वजनिक नीतियों पर काम करने का मौका मिलता है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे युवाओं को प्रोत्साहित करना है जो डिजिटल पॉलिसी, इंटरनेट गवर्नेंस, डेटा प्राइवेसी और टेक्नोलॉजी से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर रिसर्च करना चाहते हैं. फेलोशिप के दौरान छात्र विभिन्न संस्थानों और संगठनों के साथ मिलकर काम करते हैं और इस क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करते हैं.

Continues below advertisement
2

इस कार्यक्रम में चयनित छात्रों को काम के आधार पर स्टाइपेंड दिया जाता है. जिसमें पूर्णकालिक (Full-time) में लगभग 40 घंटे प्रति सप्ताह काम करने पर 12,000 अमेरिकी डॉलर का स्टाइपेंड मिलता है, अंशकालिक (Part-time) काम में लगभग 20 घंटे प्रति सप्ताह काम करने पर 6,000 अमेरिकी डॉलर का स्टाइपेंड दिया जाता है. इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी मिलती है.

Continues below advertisement
3

इस फेलोशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. छात्र 9 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जो छात्र इस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, उन्हें समय रहते आवेदन कर देना चाहिए क्योंकि चयन प्रक्रिया प्रतिस्पर्धी होती है.

4

इस फेलोशिप के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो इंटरनेट और टेक्नोलॉजी पॉलिसी में रुचि रखते हों और इस क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखते हों, इसके अलावा छात्र का अकादमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए, किसी संबंधित विषय में अनुभव या विशेषज्ञता होना फायदेमंद है.

5

इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले छात्रों में कुछ जरूरी क्षमताएं होनी चाहिए, जैसे मजबूत विश्लेषणात्मक (Analytical) क्षमता, अच्छा कम्युनिकेशन और लेखन कौशल, रिसर्च करने की क्षमता, एक साथ कई प्रोजेक्ट संभालने की क्षमता, तेज गति वाले वातावरण में प्रभावी तरीके से काम करने की योग्यता.ये सभी स्किल्स पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में काम करने के लिए बहुत जरूरी होते हैं.

6

फेलोशिप के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा. सबसे पहले फेलोशिप के ऑफिशियल आवेदन फॉर्म को खोलें. इसी फॉर्म के माध्यम से सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है. फॉर्म में आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स भरें, शिक्षा से जुड़ी जानकारी दर्ज करें, आवेदन के दौरान आपको अपना रिज्यूमे (Resume) और रेफरेंस अपलोड करें. संगठन की प्राथमिकता और पर्सनल स्टेटमेंट भरें. सभी जानकारी भरने के बाद अपने आवेदन को सबमिट कर दें और चयन का इंतजार करें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • पब्लिक पॉलिसी में करियर बनाने वालों के लिए शानदार मौका, गूगल की इस फेलोशिप के लिए करें आवेदन
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.