✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Germany Work Visa: जर्मनी में जॉब करने जा रहे हैं तो कौन-सा वीजा करना होगा अप्लाई, इंटरव्यू में क्या पूछा जाएगा?

एबीपी लाइव   |  16 Jun 2026 10:21 AM (IST)
Germany Work Visa: जर्मनी में जॉब करने जा रहे हैं तो कौन-सा वीजा करना होगा अप्लाई, इंटरव्यू में क्या पूछा जाएगा?

अगर आप जर्मनी में काम करने का सपना देख रहे हैं तो यह सपना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. जर्मनी को हर साल 4 लाख से ज्यादा skilled workers की जरूरत है और वह इस कमी को पूरा करने के लिए भारत जैसे देशों की तरफ देख रहा है. 2025 में जर्मनी ने भारतीय professionals के लिए 90,000 work visas जारी करने की योजना बनाई है IT, engineering और healthcare जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले भारतीयों के लिए यह एक बड़ा मौका है. लेकिन जर्मनी जाने से पहले सबसे जरूरी सवाल यह है कि कौन सा वीजा अप्लाई करना होगा?

1

जर्मनी में काम करने के लिए मुख्य रूप से तीन तरह के वीजा होते हैं. अगर आपके पास पहले से जर्मन employer का जॉब औफर है तो आप Skilled Worker Visa के लिए अप्लाई करें. अगर आप पहले जाकर वहीं जॉब ढूंढना चाहते हैं तो Job Seeker Visa लें जो 6 महीने के लिए मूल होता है. और अगर आप IT या STEM field के highly qualified professional हैं तो EU Blue Card सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि इससे permanent residency जल्दी मिलती है. यानी आपकी situation के हिसाब से सही वीजा चुनना जरूरी है.

Continues below advertisement
2

2025 में जर्मनी ने नियमों को काफी आसान कर दिया है. अब minimum work experience 3 साल से घटाकर सिर्फ 2 साल कर दी गई है. IT professionals के लिए German language की जरूरत भी हटा दी गई है. General employment visa के लिए जॉब ओफर में सालाना gross salary कम से कम €43,470 होनी चाहिए. EU Blue Card के लिए salary कम से कम €56,400 सालाना होनी चाहिए, हालांकि अगर आप shortage वाले profession में हैं तो €43,992 सालाना भी काफी है. साथ ही आपकी degree जर्मनी में मान्य होनी चाहिए, जिसे Anabin database से verify किया जाता है.

Continues below advertisement
3

जर्मनी वर्क वीजा के लिए जरूरी documents में valid passport, भरा हुआ application form, biometric photos, employer का job offer letter, degree और qualification certificates Anabin/ZAB से verified, health insurance proof, और visa fee का payment receipt शामिल हैं. इसके अलावा पुराने employers के reference letters या employment certificates भी जरूरी हैं जो आपका work experience साबित करें. एक ज़रूरी बात documents verify होने में 12 हफ्ते तक लग सकते हैं, इसलिए कम से कम 4 महीने पहले तैयारी शुरू कर दें.

4

वीजा अप्लाई करने के बाद German embassy में interview होता है. इंटरव्यू में आपसे आपकी job role, employer, qualifications और भविष्य की plans के बारे में सवाल पूछे जाते हैं. इंटरव्यू में professional कपड़े पहनकर जाएं और हर सवाल का जवाब सच और आत्मविश्वास के साथ दें. embassy officer यह देखना चाहता है कि आप जर्मनी में जाकर काम करने के लिए सच में तैयार हैं, आपके documents सही हैं और आप financially stable हैं. घबराने की ज़रूरत नहीं सीधे और honest जवाब ही सबसे अच्छे होते हैं.

5

वीजा processing में आमतौर पर 4 से 12 हफ्ते का समय लगता है. वीजा मिलने के बाद जर्मनी पहुंचते ही 14 दिनों के अंदर local registration office में register करना जरूरी है. अच्छी बात यह है कि अब आप अपने spouse और बच्चों को भी बिना किसी extra space की शर्त के जर्मनी बुला सकते हैं. EU Blue Card holders को 21 से 27 महीने की legal residency के बाद permanent settlement के लिए apply करने का मौका मिलता है. तो अगर आपके पास सही qualification और job offer है, तो जर्मनी का दरवाज़ा आपके लिए खुला है बस सही तैयारी के साथ कदम बढ़ाएं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • Germany Work Visa: जर्मनी में जॉब करने जा रहे हैं तो कौन-सा वीजा करना होगा अप्लाई, इंटरव्यू में क्या पूछा जाएगा?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.