✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

DTU में दाखिले की शुरुआत; इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका, नोट कर लें डेट्स

एबीपी लाइव   |  18 May 2026 04:26 PM (IST)
DTU में दाखिले की शुरुआत; इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका, नोट कर लें डेट्स

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले का दरवाजा खोल दिया है. इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट पढ़ने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए यह काम की खबर है.

1

विश्वविद्यालय ने बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स, एमए इकोनॉमिक्स और एमबीए एग्जीक्यूटिव कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Continues below advertisement
2

दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, इसलिए छात्रों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है. वे घर बैठे प्रवेश पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि सभी कार्यक्रमों में प्रवेश तय नियमों और तय तारीखों के अनुसार होगा. इसलिए जरूरी है कि छात्र समय सीमा का ध्यान रखें और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें.

Continues below advertisement
3

बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स कार्यक्रम में इस बार कुल 182 सीटें रखी गई हैं. इनमें 85 प्रतिशत सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित हैं. यह कोर्स उन छात्रों के लिए खास है जो इकोनॉमिक्स में गहरी समझ बनाना चाहते हैं और आगे चलकर रिसर्च, सिविल सेवा, बैंकिंग, या कॉरपोरेट क्षेत्र में जाना चाहते हैं. इस कोर्स में दाखिले के लिए छात्रों के पास CUET UG 2026 का वैध स्कोर होना जरूरी है.

4

इस कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम डेट 13 जुलाई तय की गई है. इसके बाद 16 जुलाई को पहली काउंसलिंग सूची जारी होगी. काउंसलिंग की प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होगी. जिन छात्रों का नाम पहली लिस्ट में नहीं आएगा, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. दूसरे चरण की सूची 4 अगस्त को जारी होगी और उसकी काउंसलिंग 11 अगस्त से शुरू होगी. इसी दिन स्पॉट राउंड भी आयोजित किया जाएगा, जिससे बचे हुए सीटों पर दाखिला दिया जा सके.

5

एमए इकोनॉमिक्स कार्यक्रम भी छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसमें कुल 62 सीटें उपलब्ध हैं. इस कोर्स में प्रवेश के लिए CUET PG 2026 का स्कोर जरूरी रखा गया है. आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है. पहली काउंसलिंग सूची 30 जून को जारी होगी और प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू होगी. दूसरे चरण और स्पॉट राउंड की घोषणा 17 जुलाई को होगी, जबकि काउंसलिंग 28 जुलाई से शुरू की जाएगी.

6

वहीं, एमबीए एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू हो रहे हैं. कैंडिडेट्स 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं. डॉक्युमनेट्स वेरिफिकेशन इंटरव्यू 11 और 12 जुलाई को आयोजित होगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • DTU में दाखिले की शुरुआत; इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका, नोट कर लें डेट्स
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.