PM Kisan Yojana: एक परिवार में कितने लोगों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ, यहां जानिए
सरकार की ओर से लोगों के लिए कई योजनाएं लागू होती रहती हैं. इन योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचे, यह देखना भी सरकार की जिम्मेदारी होती है. इन्हीं में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी शामिल है. इसके तहत किसानों के खाते में हर वर्ष 6000 रुपए डाले जाते हैं.
लेकिन, एक परिवार के कितने किसानों को इस योजना का लाभ मिलता है, यह जानना किसानों के लिए जरूरी होता है. इसके लिए सरकार ने साफतौर पर जानकारी दी है.
इस योजना के तहत सरकार सालाना 6000 रुपए छोटे और सीमांत किसान परिवारों को मुहैइया कराएगी. इसके तहत इन 6000 रुपयों को तीन इंस्टॉलमेंट के जरिए किसानों के खाते में सालभर में डाला जाता है.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पूरे एक किसान परिवार को दिया जाता है. इस परिवार में पति, पत्नी और उनके बच्चों को इस योजना में रखा गया है. इसमें ऐसा नियम नहीं है कि पति और पत्नी दोनों को इस योजना का लाभ अलग-अलग दिया जाए.
इस योजना से जुड़ी तीनों किस्तों के रुपए अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के बैंक अकाउंट में डाले जाते हैं. अब सरकार की पीएम किसान योजना के तहत 14 वीं किस्त मई के इस महीने में आने की संभावना है.
किसान अपनी इस 14 वीं किस्त का स्टेटस pmkisan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस लिंक पर जाने के बाद बेनिफिशियरी स्टेटस के ऑप्शन पर जाकर अगली किस्त के अपडेट को जाना जा सकता है.