इन 10 शहरों में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति, ये भारतीय शहर भी हैं कुबेर नगर

दुनिया के इन 10 शहरों में सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं. जानते हैं इन शहरों के बारे में.
Top-10 Billionaires Cities: कोरोना महामारी के बाद से ही विश्व भर में अरबपतियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. भारत समेत दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां सैकड़ों की संख्या में अरबपति रहते हैं. हम आपको दुनिया के टॉप-10 ऐसे शहरों के बारे में बता रहे हैं जहां सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं.
वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स में 10वें स्थान पर जिस शहर का नाम है वह है अमेरिका का सैन फ्रांसिस्को और भारत की राजधानी दिल्ली. इन दोनों शहरों में कुल 37 अरबपति रहते हैं.
सिंगापुर का नाम इस लिस्ट में 9वें स्थान पर है जहां कुल 46 अरबपति रहते हैं. चीन के शैनजन शहर में कुल 54 बिलिनियर्स रहते हैं.
लिस्ट में 7वें स्थान पर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई का नाम आता है. यहां रहने वाले अरबपतियों की संख्या 56 है. वहीं रूस के मास्को में कुल 61 अरबपति रहते हैं.
लिस्ट में 5वें स्थान पर लंदन का नाम आता है. यहां कुल 63 अरबपति रहते हैं. चीन के शंघाई में कुल 65 अरबपति रहते हैं. वहीं चीन का बीजिंग में रहने वाले अरबपतियों की संख्या 68 है.
लिस्ट में दूसरे स्थान पर हॉगकॉग कान नाम आता है. यहां कुल 70 अरबपति रहते हैं.
जिस शहर ने इस लिस्ट में टॉप किया है उसका नाम है न्यूयॉर्क. अमेरिका के इस शहर में कुल 101 अरबपति रहते हैं.