Akshaya Tritiya 2024 Offers: अक्षय तृतीया के मौके पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, उठाएं ऑफर का लाभ!

अक्षय तृतीया के खास मौके पर देश के बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स कई तरह के ऑफर्स लेकर आए हैं. हम आपको इसके डिटेल्स बता रहे हैं.
Akshaya Tritiya 2024 Offers: ऐसे में अक्षय तृतीया के खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए देश के कई ज्वेलरी ब्रांड्स ने सोने और हीरे के गहने पर स्पेशल डिस्काउंट का ऐलान किया है.
इसमें कुछ ब्रांड्स तो मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी तक की बंपर छूट दे रहे हैं. जानते हैं इस बारे में.
मशहूर ज्वेलरी ब्रांड Malabar Golds अपने ग्राहकों को अक्षय तृतीया के मौके पर डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की शॉपिंग पर 25 फीसदी की छूट मेकिंग चार्ज पर दे रहा है. यह ऑफर 27 अप्रैल से 12 मई तक के लिए वैलिड है.
टाटा के ब्रांड Tanishq ने भी अक्षय तृतीया के लिए स्पेशल ऑफर लॉन्च किया है. कंपनी अपने ग्राहकों को गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 20 फीसदी की छूट दे रही है. यह ऑफर 2 मई से 12 मई तक के लिए वैलिड है.
Mellora अक्षय तृतीया के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए डायमंड और Gemstone ज्वेलरी की खरीद पर 25 फीसदी की छूट ऑफर कर रहा है.
Joyalukkas भी अक्षय तृतीया के मौके पर ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आया है. आप 50,000 रुपये की ज्वेलरी की खरीद पर 1000 रुपये का गिफ्ट वाउचर लेकर आते हैं. वहीं डायमंड के 50,000 रुपये से अधिक की खरीद पर 2,000 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिल रहा है.