Upcoming Cars: जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये पांच कारें, देखें तस्वीरें

मारुति सुजुकी जिम्नी
मारुति सुजुकी अपनी एसयूवी कार फ्रॉन्क्स को अप्रैल में लॉन्च कर सकती है. कंपनी अपनी इस कार को ऑटो एक्सपो में पेश कर चुकी है, साथ ही इस कार के लिए बुकिंग भी ओपन की जा चुकी हैं.
मारुति सुजुकी अपनी एक और कार के रूप में ऑफ रोड एसयूवी मारुति सुजुकी जिम्नी को भी लॉन्च कर सकती है. इसे भी ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था और इसके लिए भी बुकिंग जारी है.
तीसरी संभावित लॉन्च होने वाली कार के रूप में लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सेडीज की एएमजी एसई परफॉर्मेंस को लॉन्च किया जा सकता है.
चौथे नंबर पर स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी लैम्बोर्गिनी अपनी उरुस एस को अगले महीने यानि अप्रैल में लॉन्च कर सकती है. इसके लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं.
पांचवे नंबर पर लेक्सस की तरफ से नई जेनरेशन कार आरएक्स को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है.
छठवे नंबर पर टाटा मोटर्स की टाटा पंच और टाटा अलट्रोज़ कारें हैं. कंपनी इन दोनों कारों को अगले महीने सीएनजी वेरिएंट के रूप में पेश कर सकती है.