✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

अगर अब तक नहीं किया Maruti Suzuki eVX SUV का दीदार, तो यहां कर लीजिये

सोमनाथ चटर्जी   |  26 Oct 2023 05:49 PM (IST)
1

ईवीएक्स जन्मजात इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसके इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर के कारण इसमें लंबे व्हीलबेस के साथ बड़ा इंटीरियर भी देखने को मिलेगा. ये मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसे MG ZS की तरह ही 4m प्लस सेगमेंट में रखा जाएगा.

2

eVX के डायमेंशन की बात करें, तो ये 4300 mm लंबी, 1800 mm चौंडी और 1600 mm ऊंची है. इसके टायर का साइज R20 245/45 है. ये ऑटो एक्सपो में पेश किये गए कॉन्सेप्ट के मुकाबले स्टाइल थोड़ा अलग है और प्रोडक्शन के आसपास है.

3

eVX स्लिम एलईडी लाइटिंग के साथ एक बॉक्सी लुक वाली एसयूवी है, जिसमें मोटी क्लैडिंग के साथ बड़ा व्हील आर्च और सिल्वर स्किड प्लेट भी मौजूद है.

4

बड़ी स्क्रीन के चलते इसका इंटीरियर इंटरफ़ेस अगली पीढ़ी का लगता है, जोकि ट्विन स्क्रीन लेआउट के साथ है. इसके अलावा रोटरी डायल के साथ फ्लोटिंग सेंटर कंसोल भी है, जबकि स्टीयरिंग व्हील को नए डिज़ाइन के साथ देखा गया है. वहीं बड़े केबिन के साथ, इसमें वर्टिकल एयर वेंट भी देखने को मिलेंगे. हम इसके ग्रैंड विटारा से ज्यादा स्पेसियस होने की उम्मीद करते हैं.

5

रेंज और पावर के मामले में eVX के टॉप एंड वेरिएंट को 60kWh बैटरी पैक से लैस किया गया है, जिसकी ड्राइविंग रेंज 500 किमी तक की हो सकती है. साथ ही इसके 4WD सिस्टम का भी खुलासा किया गया है, जो डुअल मोटर लेआउट के साथ ALLGRIP पर बेस्ड हो सकती है.

6

इस एसयूवी के 2024 के आखिर तक या 2025 ऑटो एक्सपो में पेश किये जाने की संभावना है. ये इलेक्ट्रिक एसयूवी मारुति सुजुकी की अब तक की सबसे महत्वपूर्ण कार है, जो हमारे बाजार के लिए भी काफी मायने रखती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऑटो
  • अगर अब तक नहीं किया Maruti Suzuki eVX SUV का दीदार, तो यहां कर लीजिये
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.