✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

BMW Electric Scooter: बीएमडब्ल्यू CE 04 क्यों है भारत का सबसे महंगा स्कटूर? 14.9 लाख रुपये है कीमत

सोमनाथ चटर्जी   |  27 Jul 2024 08:44 AM (IST)
1

बीएमडब्ल्यू CE 04 एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इस स्कूटर का स्पेस-एज डिजाइन इसे एक कनवेंशनल स्कूटर की जगह एक स्पेसशिप जैसा लुक देता है. इस स्कूटर का डिजाइन मार्केट में मौजूद बाकी सभी स्कूटर से काफी अलग है.

2

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन कॉम्पैक्ट है. लेकिन ये चारों तरफ से एक शार्प सतह के साथ आता है. इस स्कूटर का बेस वेरिएंट लाइट व्हाइट कलर में लाया गया है. इसी के साथ ही इंपीरियल ब्लू मैटेलिक कलर में ऑप्शनल Avantgarde स्टाइल मौजूद है.

3

इस स्कूटर के और भी डिजाइन की बात करें, तो इस ईवी में एलईडी लाइट्स, फ्लोटिंग सीट्स और 15-इंच के पहिए लगे हैं.

4

ये एक लो-स्कूटर है, लेकिन एक कंफर्टेबल स्कूटर है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाना काफी आसान है. आने वाले समय में हम इसके राइड रिव्यू को भी लेकर आएंगे.

5

बीएमडब्ल्यू CE 04 में लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जिससे 42 hp (31 kW) की पावर मिलती है. इस स्कूटर में लगी मोटर परमानेंट मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर है. इस मोटर को बैटरी और पिछले पहिए के बीच में लगाया गया है.

6

इस स्कूटर को 0 से 50 kmph की स्पीड तक पहुंचने में 2.6 सेकंड का समय लगता है. इस स्कूटर की टॉप-स्पीड 120 kmph है. स्कूटर में 8.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिससे सिंगल चार्जिंग में 130 किलोमीटर की रेंज मिलती है.

7

अगर इस स्कूटर के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें, तो इस ईवी की तुलना में कम कीमत में ज्यादा पावर और रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं. लेकिन बीएमडब्ल्यू के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन की वजह से इसकी कीमत ज्यादा है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऑटो
  • BMW Electric Scooter: बीएमडब्ल्यू CE 04 क्यों है भारत का सबसे महंगा स्कटूर? 14.9 लाख रुपये है कीमत
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.