✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

बाइक के साइलेंसर से निकल रहा है काला धुआं, समझ लीजिए खराब हो गई है यह चीज

कविता गाडरी   |  19 Jun 2026 10:20 AM (IST)
बाइक के साइलेंसर से निकल रहा है काला धुआं, समझ लीजिए खराब हो गई है यह चीज

Smoke From Bike: देश में रोजाना करोड़ों लोग सफर के लिए बाइक और स्कूटर का इस्तेमाल करते हैं. टू व्हीलर लोगों की जिंदगी का बहुत जरूरी हिस्सा है, लेकिन इन्हें लंबे समय तक सही हालत में बनाए रखने के लिए इनकी समय-समय पर सर्विस कराना भी बहुत जरूरी होता है. कई बार बाइक चलाते समय साइलेंसर से काले रंग का धुआं निकलने लगता है. वहीं ज्यादातर लोग इसे नॉर्मल समझकर कर छोड़ देते हैं. लेकिन यह धुंआ नॉर्मल नहीं होता है, बल्कि आपकी बाइक की हेल्थ की जानकारी देता है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं की बाइक के साइलेंसर से काला धुआं निकल रहा तो बाइक की कौनसी चीज खराब हो सकती है.

1

दरअसल बाइक के साइलेंसर से निकलने वाला काला धुआं इंजन में किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. अगर समय रहते इसकी वजह का पता लगाकर समस्या को ठीक नहीं कराया गया तो इंजन की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है और बड़े खर्च का सामना भी करना पड़ सकता है.

2

बाइक इंजन में ईंधन और हवा का एक तय अनुपात होता है, जब यह संतुलन बिगड़ जाता है और इंजन में हवा की तुलना में ज्यादा फ्यूल पहुंचने लगता है, तो पेट्रोल पूरी तरह नहीं जल पाता. ऐसी स्थिति को रिच फ्यूल मिक्सचर कहा जाता है. अधूरा जला हुआ ईंधन काले धुएं के रूप में साइलेंसर से बाहर निकलता है.

3

अक्सर यह समस्या बाइक को तेज एक्सेलरेटर करने पर दिखाई देती है. अगर रेस देने के दौरान साइलेंसर से गहरा काला धुआं  निकल रहा है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

4

काले धुएं की सबसे आम वजह में एक गंदा एयर फिल्टर है. इस एयर फिल्टर का काम इंजन तक साफ हवा पहुंचना होता है. जब फिल्टर धूल और गंदगी से भर जाता है, तो इंजन को पर्याप्त हवा नहीं मिल पाती. इससे ईंधन और हवा का संतुलन बिगड़ जाता है और काला धुआं निकलने लगता है.

5

वहीं इंजन ऑयल की कमी या खराब इंजन ऑयल भी बाइक की परफॉर्मेंस पर असर डाल सकता है. कई मामलों में इंजन ऑयल खत्म होने पर भी साइलेंसर से धुआं निकलने की समस्या आती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार बाइक में हमेशा अच्छी क्वालिटी वाला इंजन ऑयल ही इस्तेमाल करना चाहिए. साथ ही पुराने इंजन ऑयल को पूरी तरह निकालने के बाद ही नया तेल डलवाना चाहिए. पुराने और नए तेल को मिलाकर इस्तेमाल करने से इंजन को नुकसान पहुंच सकता है.

6

वहीं अगर स्पार्क प्लग खराब हो जाए, तो इंजन में ईंधन सही तरीके से नहीं जल पता. इसका असर माइलेज और इंजन की परफॉर्मेंस दोनों पर पड़ता है. ऐसे में साइलेंसर से धुआं निकलना शुरू हो सकता है. इसके अलावा कार्बोरेटर या फ्यूल इंजेक्टर में गंदगी जमा होने पर भी पेट्रोल और हवा का अनुपात बिगड़ जाता है, इसलिए इन पार्ट्स की नियमित जांच और सफाई कराना जरूरी है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऑटो
  • बाइक के साइलेंसर से निकल रहा है काला धुआं, समझ लीजिए खराब हो गई है यह चीज
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.