✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं इमली का पौधा? जान लें तरीका

एबीपी लाइव   |  19 Jun 2026 07:40 AM (IST)
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं इमली का पौधा? जान लें तरीका

खट्टी-मीठी इमली का नाम सुनते आखीर किसके ही मुंह में पानी ना आए. चटनी हो, दाल हो या पानीपुरी का पानी इमली के बिना सब अधूरा लगता है. लेकिन क्या होगा अगर आपको पता चला कि आप जानते हैं कि यह इमली आप अपने घर के किचन गार्डन में भी उगा सकते हैं? जी हा थोड़ी सी मेहनत और सही तरीके से लगाया गया इमली का पौधा न सिर्फ आपके बगीचे को हरा-भरा बनाएगा, बल्कि कुछ सालों में आपको ताजी इमली भी देगा. आइए जानते हैं घर पर इमली उगाने का पूरा आसान तरीका. 

1

इमली उगाने के लिए सबसे पहले आपको अच्छे और पके हुए इमली के बीज चाहिए होते हैं. यह बीज आप बाजार से लाई इमली में से निकाल सकते हैं. ध्यान रखें कि बीज पूरी तरह से साफ हो उस पर इमली का गूदा न लगा हो. बीज को साफ करने के बाद उसे 24 से 48 घंटे तक साफ पानी में भिगो दें. इससे बीज का ऊपरी कठोर छिलका थोड़ा नरम हो जाता है और अंकुरण जल्दी होता है.

Continues below advertisement
2

इमली का पौधा ऐसी मिट्टी में अच्छा उगता है जो न बहुत भारी हो और न बहुत हल्की. सामान्य बगीचे की मिट्टी, रेत और गोबर की खाद को बराबर-बराबर मिलाएं. इस मिश्रण में पानी अच्छे से निकलता है और पौधे की जड़ों को हवा भी मिलती है. गमले की बात करें तो शुरुआत में एक मध्यम आकार का गमला काफी है. बस ध्यान रखें कि गमले के नीचे छेद जरूर हो ताकि पानी रुके नहीं। रुका हुआ पानी पौधे की जड़ों को सड़ा सकता है. 

Continues below advertisement
3

भीगे हुए बीज को मिट्टी में लगभग 1 से 2 सेंटीमीटर की गहराई में दबाएं. एक गमले में एक ही बीज लगाएं ताकि पौधे को जगह मिले। बीज लगाने के बाद ऊपर से हल्का पानी डालें न बहुत ज्यादा, न बहुत कम. गमले को ऐसी जगह रखें जहा अच्छी धूप आती हो. आमतौर पर 7 से 15 दिनों के अंदर बीज से छोटा सा हरा अंकुर निकलने लगता है. जब यह हरी पत्तियाँ देखें तो समझ लें कि आपका इमली का सफर शुरू हो गया. 

4

इमली का पौधा धूप का बहुत शौकीन होता है. इसे रोज कम से कम 6 से 8 घंटे की सीधी धूप मिलनी चाहिए. छत पर या बालकनी में ऐसी जगह रखें जहा धूप भरपूर हो. पानी देने के बारे में एक काम की बात जब मिट्टी की ऊपरी परत सूखी लगे तभी पानी दें. हर रोज पानी देने की जरूरत नहीं है. गर्मियों में हर 2 से 3 दिन में और सर्दियों में हफ्ते में एक बार पानी देना काफी है. बारिश के मौसम में तो इसे बाहर रख दें बारिश का पानी पौधे को बहुत पसंद आता है. 

5

पौधे को बढ़ने के लिए खाना चाहिए और यह खाना है खाद. हर एक से दो महीने में गमले में थोड़ी गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट मिला दें. अगर पत्तिया पीली पड़ने लगें, तो यह संकेत है कि पौधे को पोषण की जरूरत है. इमली का पौधा आमतौर पर बीमारियों से ज्यादा परेशान नहीं होता, लेकिन कभी-कभी पत्तियों पर छोटे-छोटे कीड़े लग जाते हैं. इनसे बचाव के लिए नीम के तेल को पानी में मिलाकर पत्तियों पर छिड़काव करें यह एक पूरी तरह से देसी और असरदार उपाय है. 

6

इमली का पेड़ थोड़ा धैर्य मांगता है. बीज से उगाए गए पौधे में फल आने में 5 से 8 साल लग सकते हैं. लेकिन घबराएं नहीं इमली का पेड़ एक बार बड़ा हो जाए तो दशकों तक फल देता है. और अगर जल्दी फल चाहिए तो नर्सरी से ग्राफ्टेड पौधा लाएं, इसमें 2 से 3 साल में ही इमली आ जाती है. घर की ताज़ी इमली में कोई मिलावट नहीं होती, यह विटामिन C से भरपूर होती है और पाचन के लिए बेहद अच्छी होती है. तो देर किस बात की आज ही अपने किचन गार्डन में इमली का बीज लगाएं और इस खट्टे-मीठे सफर की शुरुआत करे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • एग्रीकल्चर
  • अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं इमली का पौधा? जान लें तरीका
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.