✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

West Bengal Famous Temples: पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध मंदिर, चौथे नंबर वाला तो है विश्व का सबसे बड़ा मंदिर

पल्लवी कुमारी   |  08 May 2026 04:33 PM (IST)
West Bengal Famous Temples: पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध मंदिर, चौथे नंबर वाला तो है विश्व का सबसे बड़ा मंदिर

पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध

1

दक्षिणेश्वर काली मंदिर- कोलकाता के हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर काफी प्रसिद्ध है. मंदिर की अधिष्ठाता देवी भवतारिणी हैं. मंदिर की स्थापना 19वीं सदी के मध्य में रानी रश्मोनी द्वारा की गई थी. यह पश्चिम बंगाल के बड़े काली मंदिरों में एक है.

Continues below advertisement
2

कालीघाट मंदिर- पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर देवी काली को समर्पित है, जो 51 शक्ति पीठों में एक है. कहा जाता है कि इसी स्थान पर दक्षायणी या सती के दाहिने पैर की उंगली गिरी थी. लगभग 200 साल पुराना यह प्राचीन मंदिर पश्चिम बंगाल के लोकप्रिय मंदिरों में एक है.

Continues below advertisement
3

कृपामयी काली मंदिर- पश्चिम बंगाल के बारानगर में स्थित कृपामयी काली मंदिर को जॉय मित्र कालीबाड़ी भी कहा जाता है. यह हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर है. इस मंदिर में काली देवी के रूप देवी कृपामयी की पूजा होती है. बताया जाता है कि, मंदिर का निर्माण 1848 में जमींदार जयराम द्वारा करवाया गया था.

4

वैदिक तारामंडल मंदिर- पश्चिम बंगाल के मायापुर में वैदिक तारामंडल मंदिर है, जिसे इस्कॉन द्वारा तैयार कराया जा रहा है. यह इस्कॉन (ISKCON) का विश्व मुख्यालय और निर्माणाधीन सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है. हालांकि मंदिर अभी श्रद्धालुओं के लिए खुला नहीं है, लेकिन 2026 में ही इस मंदिर को खोलने की उम्मीद है.

5

हैंगेश्वरी मंदिर- पंश्चिम बंगाल का यह मंदिर देवी हैंगेश्वरी को समर्पित. मंदिर में स्थानीय लोग और पर्यटकों की भीड़ रहती है. हैंगेश्वरी मंदिर का निर्माण राजा नृसिंह देव रॉय महाशय ने शुरू करवाया था, जिसे बाद में रानी शंकरी ने 1814 में पूरा करवाया. यह मंदिर अपनी अनूठी संरचना के लिए प्रसिद्ध है.

6

तारापीठ मंदिर- पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रामपुरहाट के पास देवी तारा को समर्पित तारापीठ मंदिर. यह मंदिर साधक बामखेपा के लिए प्रसिद्ध है. मान्यता है कि, साधक बामखेपा ने अपना पूरा जीवन मां तारा की आराधना में समर्पित कर दिया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • West Bengal Famous Temples: पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध मंदिर, चौथे नंबर वाला तो है विश्व का सबसे बड़ा मंदिर
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.