Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर घर लाएं ये 3 चीजें, शीघ्र शादी के बनेंगे योग

विवाह पंचमी 2025
विवाह पंचमी का दिन शीघ्र विवाह, सुखमय वैवाहिक जीवन की कामनापूर्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन श्रीराम और माता सीता का पवित्र विवाह वैदिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ. शुभ योगों से परिपूर्ण इस तिथि को दांपत्य सुख और परिवार में समृद्धि लाने वाला माना जाता है.
विवाह पंचमी के दिन रामा तुलसी का पौधा घर लाना बहुत शुभ फलदायी होता है. तुलसी माता लक्ष्मी का स्वरूप मानी गई हैं और सीता माता भी लक्ष्मी स्वरूपा हैं. रामा तुलसी के घर में होने से सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि आती है.
विवाह पंचमी के दिन घर में राम दरबार की मूर्ति या तस्वीर लाना बहुत शुभफलदायी होता है. इसे अपने बेडरूम में लगाएं. कहते हैं विवाह में आ रही परेशानी दूर होती है. पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है.
विवाह पंचमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है.ये घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.
25 नवंबर को विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता की पूजा के लिए सुबह 9.30 से दोपहर 1.27 तक मुहूर्त है.
माता सीता और श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए ॐ जानकीवल्लभाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करना, किसी निर्धन की बेटी के विवाह में आर्थिक रूप से मदद का संकल्प लेना चाहिए. इससे विवाह की अड़चने खत्म होने की मान्यता है.